27 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

"आरंभ" : युवाओं को मिलेगा स्टार्टअप के लिए सर्वसुविधा युक्त ऑफिस, नया वर्किंग स्पेस है सफलता की कुंजी

शेयर करें

OM Darpan

Dec 11, 2024 05:11 am 213 views
रायपुर। नवउद्यमियों के लिए एक नई शुरुआत की ओर कदम बढ़ाने का मौका। जिला प्रशासन ने "आरंभ" नाम से नया को-वर्किंग स्पेस तैयार किया है, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के केंद्र में स्थित है। यह वर्किंग स्पेस खासतौर पर युवाओं और स्टार्टअप्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, ताकि वे अपने व्यापार को नई ऊंचाईयों तक ले जा सकें। इस केंद्र में प्राइवेट केबिन, मिनी आडिटोरियम, वीडियो शूटिंग रूम और कैफेटेरिया जैसी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। साथ ही, हाईस्पीड इंटरनेट और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था भी है।   इस उपयुक्त स्थान का निर्माण 48 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इससे युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए एक बेहतरीन और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।
नवउद्यमियों का कहना है सोशल सेलर टेक्नोलाॅजी कंपनी से जुड़ी सुश्री अर्पिता हरिहरनो ने कहा, “यह को-वर्किंग स्पेस स्टार्टअप के लिए एक आदर्श स्थान है। यहां हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जैसे मीटिंग के लिए अलग से केबिन, अच्छे वातावरण में काम करने का मौका, और हर सुविधा एक ऑफिस के तौर पर तैयार की गई है। यह स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने में बहुत मददगार साबित हो रहा है। हम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का और जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने शहर के बीच में इस तरह की सुविधा दी है।"
सुमीत जैन का बयान स्टार्टअप शुरू करने वाले श्री सुमीत जैन का कहना है, “यह छत्तीसगढ़ की राजधानी में पहला ऐसा वर्किंग स्पेस है, जो महानगरों की तर्ज पर तैयार किया गया है। यहां स्टार्टअप्स को आगे बढ़ने का एक बेहतरीन अवसर मिलेगा। और सबसे अच्छी बात यह है कि यहां किसी भी चीज की खरीदारी की जरूरत नहीं है। हर तरह की सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं।” "आरंभ" में मिल रही सुविधाएं
  • मीटिंग के लिए मिनी आडिटोरियम
  • वीडियो शूटिंग रूम
  • प्राइवेट केबिन
  • हाईस्पीड इंटरनेट
  • सीसीटीवी कैमरा, फायर सिक्योरिटी
  • कैफेटेरिया और पार्किंग (कार और बाइक)
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260928034846651

विज्ञापन

Advertisement