21 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अखिल भारत हिन्दू महासभा युवा ईकाई ने रायपुर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, गरबा आयोजनों में हिंदी गाने और अमर्यादित वस्त्रों पर रोक लगाने की मांग

शेयर करें

OM Darpan

Oct 04, 2024 09:39 pm 184 views
अखिल भारत हिन्दू महासभा युवा ईकाई ने रायपुर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, गरबा आयोजनों में हिंदी गाने और अमर्यादित वस्त्रों पर रोक लगाने की मांग
रायपुर। अखिल भारत हिन्दू महासभा युवा ईकाई ने आज रास गरबा कार्यक्रमों में फूहड़ हिंदी गानों पर रोक लगाने, अमर्यादित और अशोभनीय वस्त्रों के पहनावे पर नियंत्रण, और सुरक्षा की दृष्टि से आधार कार्ड अनिवार्य करने के लिए रायपुर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर उत्तम प्रसाद रजक को सौंपा गया, जिसमें इन सभी बिंदुओं पर आवश्यक नियम लागू करने की मांग की गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मिलन कुमार साहू (दीपक), प्रदेश संगठन मंत्री प्रीतम कुमार साहू, रायपुर जिला महामंत्री लवकुश गुप्ता, रायपुर जिला मंत्री आदित्य द्विवेदी, हिन्दू महासभा सिपाही सचिन शर्मा, विकास विश्वकर्मा, पंकज ठाकरे सहित युवा हिन्दू महासभा के कई सिपाही उपस्थित रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022043050985

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 186