15 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आल छत्तीसगढ़ गुजराती समाज क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, रायपुर के मंडी क्रिकेट ग्राउंड में शुरू

शेयर करें

OM Darpan

Feb 01, 2025 08:30 am 262 views
आल छत्तीसगढ़ गुजराती समाज क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, रायपुर के मंडी क्रिकेट ग्राउंड में शुरू
रायपुर (सत्यानंद सोई)। आल छत्तीसगढ़ गुजराती समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट आज, 31 जनवरी से रायपुर के मंडी क्रिकेट ग्राउंड में प्रारंभ हुआ है। इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के सभी गुजराती समाजों ने अपनी-अपनी टीमों को मैदान में उतारा है। यह टूर्नामेंट समाज के बीच आपसी एकता और दोस्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल आयोजित किया जाता है। तीन दिवसी इस टूर्नामेंट के पहले दो दिन ग्रुप स्टेज मैच खेले जाएंगे, जबकि अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला होगा। प्रतियोगिता का आयोजन इस साल भी धूमधाम से किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न टीमों के खिलाड़ी अपने खेल का लोहा मनवाने के लिए मैदान में उतरे हैं। यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ के गुजराती समाज के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण और यादगार अवसर होता है, जिसमें वे अपनी क्रिकेट की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के साथ-साथ एक दूसरे के साथ भाईचारे की भावना को और मजबूत करते हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261016015301981

विज्ञापन

Advertisement