महक नरवासे ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, भारतीय अंडर-19 महिला टीम में चयन
OM Darpan
Jun 11, 2026 10:53 pm
188 views
11 Jun 2026
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ें
ओपी चौधरी ने दी बधाई
महक नरवासे के भारतीय टीम में चयन पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने महक के उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि महक की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन, प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। राष्ट्रीय टीम में चयनित होकर महक ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।यह भी पढ़ें: ओपी चौधरी से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें
बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि
ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और खेल जगत में भी नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। महक नरवासे का भारतीय टीम में चयन प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि महक की सफलता प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों को विभिन्न खेलों में आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी।यह भी पढ़ें: युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियों से जुड़ी खबरें पढ़ें
शानदार प्रदर्शन की उम्मीद
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि महक नरवासे श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। साथ ही भविष्य में देश और छत्तीसगढ़ का गौरव और अधिक बढ़ाएंगी।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन