2 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विवादित मूर्ति स्थापना और अश्लील गानों पर तत्काल रोक की मांग, अखिल भारत हिंदू महासभा ने कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन

शेयर करें

OM Darpan

Sep 13, 2025 08:31 am 337 views
विवादित मूर्ति स्थापना और अश्लील गानों पर तत्काल रोक की मांग, अखिल भारत हिंदू महासभा ने कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन

 
रायपुर।
अखिल भारत हिंदू महासभा छत्तीसगढ़ युवा इकाई के रायपुर जिला महामंत्री लवकुश गुप्ता ने आज कलेक्टर और एसपी को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आपत्तिजनक मूर्तियों की स्थापना और पंडालों में अश्लील गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। महासभा ने एआई क्यूट, कार्टूननुमा या छोटे कपड़ों वाली मूर्तियों के बजाय देवी के वास्तविक स्वरूप (दसों भुजाओं वाली सिंह पर सवार) को स्थापित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही पंडालों और गरबा स्थलों पर अश्लील गानों, फिल्मी धुनों तथा शराब के सेवन पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। एसपी ने महासभा की मांगों पर अपनी सहमति दी और बताया कि प्रशासन तथा सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधियों वाली एक समिति का गठन किया जाएगा, जो आपत्तिजनक मामलों पर तुरंत कार्रवाई कर सकेगी। सोमवार को इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003014906917

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 184