16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को 1 करोड़ की सहायता राशि जारी

OM Darpan

Aug 06, 2024 10:47 pm 192 views
[smartslider3 slider=6]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की पहल पर राहत राशि का वितरण, डीबीटी के माध्यम से होगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की पहल पर राज्य के 14 जिलों को कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों के लिए अनुदान सहायता राशि आवंटित की है। राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल 1 करोड़ 07 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है।
[smartslider3 slider=2]
इस राशि में राजनांदगांव को 10 लाख रुपये, धमतरी को 3 लाख रुपये, दुर्ग को 29.50 लाख रुपये, खैरागढ़-छुईखदान को 3 लाख रुपये, बलौदाबाजार को 46 लाख रुपये, कोण्डागांव को 50 हजार रुपये, बलरामपुर को 50 हजार रुपये, कबीरधाम को 50 हजार रुपये, कोरबा को 2 लाख रुपये, बालोद को 3 लाख रुपये, बेमेतरा को 2 लाख रुपये, महासमुंद को 3 लाख रुपये, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी को 3 लाख रुपये, और गरियाबंद को 1 लाख रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई है। अनुदान सहायता की इस राशि का वितरण सीधे बैंक खातों के माध्यम से किया जाएगा। इस पहल से कोविड-19 के कारण अपने परिवारजनों को खो चुके आश्रितों को राहत मिलेगी।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916070628555

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 176