19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सट्टा किंग शेख सोहेब पुलिस के शिकंजे में

शेयर करें

OM Darpan

Nov 05, 2025 01:30 am 330 views
सट्टा किंग शेख सोहेब पुलिस के शिकंजे में
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बार फिर सट्टा खाईवालों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना आजाद चौक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए ईदगाहभाठा क्षेत्र में छापेमारी कर एक युवक को सट्टा लिखते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी से नगदी रकम, सट्टा पट्टी और अन्य सामग्री जब्त की गई है। थाना आजाद चौक में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिनांक 3 नवंबर 2025 को मुखबिर से विशेष सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के मुताबिक, ईदगाहभाठा हिंद स्पोर्टिंग मैदान के पास, पानी टंकी के नजदीक और वंदना बजाज के पीछे रामकुंड इलाके में एक व्यक्ति घूम-घूमकर सट्टा लिख रहा था। सूचना की गंभीरता को समझते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। टीम में प्र.आर. 1236 नोहर देशमुख और पेट्रोलिंग आरक्षक 321 मुकेश पांडेय शामिल थे।

घेराबंदी कर शेख सोहेब को पकड़ा गया

कार्रवाई को मजबूत बनाने के लिए पुलिस टीम ने रास्ते में आमापारा के पास गवाह निरंजन सिंह और मोहम्मद सफी को भी साथ लिया, जिन्हें नोटिस देकर कार्रवाई में विधिवत शामिल किया गया। मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस पहुंची तो वहां एक व्यक्ति को सट्टा पट्टी लिखते हुए देखा गया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेख सोहेब पिता शेख गफ्फार (उम्र 34 वर्ष), निवासी देवेंद्र नगर मस्जिद के पास, थाना देवेंद्र नगर रायपुर बताया।

1200 रुपये नगद और सट्टा पट्टी जब्त

तलाशी के दौरान आरोपी शेख सोहेब के पास से सट्टा पट्टी, 1200 रुपए नगद रकम और एक डॉट पेन बरामद किया गया। गवाहों की मौजूदगी में समस्त सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी से सट्टा गतिविधि से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर धारा 94 BNSS का नोटिस दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का कृत्य धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत दंडनीय अपराध पाया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाकर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस की आम जनता से अपील

आजाद चौक थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में सट्टा एवं अवैध जुआ गतिविधियों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी मामले की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे सट्टा-जुआ जैसे सामाजिक अपराधों में लिप्त लोगों की जानकारी पुलिस को दें ताकि इस अवैध गतिविधि पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके और समाज को अपराध मुक्त बनाया जा सके।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919155534241

विज्ञापन

Advertisement