13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोमिनपारा में बड़े गौकशी रैकेट का भंडाफोड़, चार आरोपी हिरासत में

शेयर करें

OM Darpan

Jan 09, 2025 08:15 pm 427 views
मोमिनपारा में बड़े गौकशी रैकेट का भंडाफोड़, चार आरोपी हिरासत में

रायपुर।  राजधानी रायपुर के मोमिनपारा इलाके में बुधवार देर रात पुलिस ने एक बड़े गौकशी रैकेट का खुलासा किया। गौसेवकों से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारकर गौकशी में इस्तेमाल होने वाले सामान जब्त किए और एक संदेही को हिरासत में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार सुबह दो पुरुष और दो महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। ये वही आरोपी बताए जा रहे हैं, जो पुलिस कार्रवाई के दौरान रात में फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। https://youtu.be/3Vwr4jrTT7A  

तीन कमरों में चल रहा था अवैध गौकशी का काम

मिली जानकारी के अनुसार, मोमिनपारा के एक घर में तीन अलग-अलग कमरों में गौकशी का अवैध धंधा चल रहा था। गौसेवकों को इस संबंध में लंबे समय से जानकारी मिल रही थी। स्थिति स्पष्ट होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा और बड़ी मात्रा में गौ मांस के टुकड़े बरामद किए।
क्या हुआ पुरा मामला यहा देखो:-मोमिनपारा में भारी मात्रा में गौ मांस बरामद, संगठनों ने की बड़ी कार्रवाई, दोषियों पर कड़ी सजा की मांग
 

पुलिस को मौके से मिली अहम सबूत

छापेमारी के दौरान पुलिस को घटनास्थल से खुर्शीद अली नामक व्यक्ति की आईडी बरामद हुई। इसके अलावा घर से दो-तीन डायरियां भी मिली हैं, जिनमें खरीदने और बेचने वालों के नाम, वजन और रेट का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने घर के कमरों से ढाई से तीन फीट लंबे और चौड़े गौ मांस के टुकड़े भी जब्त किए हैं। इसके साथ ही तराजू, मांस काटने के औजार, लकड़ी के बड़े-बड़े टुकड़े, खून के धब्बे, रस्सियां और एक ऑटो भी मौके से बरामद किया गया है।

गौसेवकों की सूचना पर हुई कार्रवाई

गौसेवकों की टीम ने संदिग्ध घरों की पहले रेकी की और पूरी जानकारी पुख्ता करने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान गुस्साए गौसेवकों ने विरोध जताते हुए चक्काजाम भी कर दिया। उनका कहना था कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।  

[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf"]

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013194759938

विज्ञापन

Advertisement