16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव की धर्मपत्नी को दी श्रद्धांजलि

OM Darpan

Aug 28, 2024 10:19 pm 251 views
 
  • "हर सफल व्यक्ति के पीछे उनकी धर्मपत्नी का अहम योगदान"
  • मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्रीमती झिंगिया उरांव को पुष्पांजलि अर्पित की
  • शोक संतप्त परिवार से मिलकर प्रकट की संवेदना
रायपुर। आज उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के ग्राम केंदुडीही में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल उरांव की धर्मपत्नी, स्वर्गीय श्रीमती झिंगिया उरांव, को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्रीमती उरांव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता के पीछे उनकी धर्मपत्नी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जुएल उरांव के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि जब 1999 में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने पहली बार आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया। इस मंत्रालय के पहले मंत्री श्री जुएल उरांव बने। श्री साय ने बताया कि जब वे सांसद थे, तब श्री उरांव ने उनके संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए काफी सहयोग किया। शोकसभा में मुख्यमंत्री श्री साय ने जुएल उरांव और उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कृषि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम और पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी भी उपस्थित थीं। उन्होंने भी स्वर्गीय श्रीमती उरांव के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916200851249

विज्ञापन

Advertisement