14 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया युवा उद्यमियों के सपोर्ट सिस्टम की शुरुआत, ओयो फाउंडर रितेश अग्रवाल ने किया 500 करोड़ रुपये का निवेश

शेयर करें

OM Darpan

Dec 12, 2024 07:07 am 233 views
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया युवा उद्यमियों के सपोर्ट सिस्टम की शुरुआत, ओयो फाउंडर रितेश अग्रवाल ने किया 500 करोड़ रुपये का निवेश

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर के भाठागांव स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में सेंटर फॉर इनोवेशन, ट्रेड एंड स्किलिंग का उद्घाटन किया। साथ ही, जयस्तंभ चौक के मल्टीलेवल पार्किंग में नए को-वर्किंग स्पेस और 1000 सीटर को-वर्किंग स्पेस का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और युवा उद्यमियों के लिए एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की।
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की योजनाओं के तहत रायपुर जिले में प्रत्येक जोन में बॉक्स स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स और इनोवेशन सेंटर स्थापित करने की घोषणा की। इस अवसर पर ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ रुपये का निवेश करने और 15,000 रोजगार सृजन करने की बात कही।
  मुख्यमंत्री साय ने कहा, "युवाओं के पास उद्यमिता के कई विचार होते हैं, वे बस थोड़ी सी मदद चाहते हैं। राज्य सरकार इस सपोर्ट सिस्टम के तहत उन्हें वह सभी सुविधाएं प्रदान करेगी जो एक स्टार्टअप को शुरू करने के लिए जरूरी हैं।"
मुख्यमंत्री ने बताया कि इनोवेशन सेंटर और को-वर्किंग स्पेस के माध्यम से स्टार्टअप को आफिस स्पेस, इंटरनेट, कंप्यूटर, फर्नीचर और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इन स्टार्टअप्स को एक प्लेटफॉर्म मिलेगा, जहां वे आपस में विचारों का आदान-प्रदान कर सकेंगे, जिससे नवाचार के लिए एक बेहतरीन माहौल बनेगा।
ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, "स्टार्टअप के जरिए हमें जो सफलता मिली, वह सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ रुपये का निवेश करने और 15,000 रोजगार सृजन का वादा करते हैं। यहां की सरकार की नीतियों से हम बहुत प्रभावित हैं।"
कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप से जुड़े महिला उद्यमियों का सम्मान किया और नवगुरूकुल संस्था के युवाओं को जॉब ऑफर लेटर दिए।
इस कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने मोर रायपुर कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया और नवाचार क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम के अधिकारियों का सम्मान किया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261014192020755

विज्ञापन

Advertisement