मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया युवा उद्यमियों के सपोर्ट सिस्टम की शुरुआत, ओयो फाउंडर रितेश अग्रवाल ने किया 500 करोड़ रुपये का निवेश
OM Darpan
Dec 12, 2024 07:07 am
232 views
12 Dec 2024
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की योजनाओं के तहत रायपुर जिले में प्रत्येक जोन में बॉक्स स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स और इनोवेशन सेंटर स्थापित करने की घोषणा की। इस अवसर पर ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ रुपये का निवेश करने और 15,000 रोजगार सृजन करने की बात कही।
मुख्यमंत्री साय ने कहा, "युवाओं के पास उद्यमिता के कई विचार होते हैं, वे बस थोड़ी सी मदद चाहते हैं। राज्य सरकार इस सपोर्ट सिस्टम के तहत उन्हें वह सभी सुविधाएं प्रदान करेगी जो एक स्टार्टअप को शुरू करने के लिए जरूरी हैं।"
मुख्यमंत्री ने बताया कि इनोवेशन सेंटर और को-वर्किंग स्पेस के माध्यम से स्टार्टअप को आफिस स्पेस, इंटरनेट, कंप्यूटर, फर्नीचर और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इन स्टार्टअप्स को एक प्लेटफॉर्म मिलेगा, जहां वे आपस में विचारों का आदान-प्रदान कर सकेंगे, जिससे नवाचार के लिए एक बेहतरीन माहौल बनेगा।ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, "स्टार्टअप के जरिए हमें जो सफलता मिली, वह सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ रुपये का निवेश करने और 15,000 रोजगार सृजन का वादा करते हैं। यहां की सरकार की नीतियों से हम बहुत प्रभावित हैं।"
कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप से जुड़े महिला उद्यमियों का सम्मान किया और नवगुरूकुल संस्था के युवाओं को जॉब ऑफर लेटर दिए।इस कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने मोर रायपुर कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया और नवाचार क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम के अधिकारियों का सम्मान किया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
