13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने देर रात दक्षिण विधानसभा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुविधाओं का लिया जायजा

शेयर करें

OM Darpan

Nov 13, 2024 10:39 am 186 views
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने देर रात दक्षिण विधानसभा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुविधाओं का लिया जायजा
[smartslider3 slider=6]
रायपुर (सत्यानंद सोई । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने 13 नवंबर को होने वाले दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की तैयारी के मद्देनज़र देर रात मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ नगर निगम कमिश्नर अभिनाश मिश्रा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जोन 04 स्थित सरस्वती स्कूल के मतदान केंद्र का दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पेयजल, शौचालय और आवश्यकता अनुसार टेंट पंडाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मतदान दलों के लिए रात में ठहरने की सुविधा, बिस्तर और अन्य आवश्यक वस्तुएँ, जैसे टूथब्रश इत्यादि, उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि सभी बूथों पर स्पष्ट पहचान चिन्ह और कतार व्यवस्था हो, जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने मतदान दलों के लिए सोने की उचित व्यवस्था का भी निर्देश दिया। आगामी 13 नवंबर को दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव का मतदान होना है, जिसके लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैयार है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 185