कलेक्टर पहुंचे माना स्थित पीएल होम, वृद्ध महिलाओं से की मुलाकात
OM Darpan
Nov 26, 2024 08:00 am
167 views
26 Nov 2024

- नए भवन निर्माण के निर्देश, समय पर राशन और चिकित्सा सुविधा का आश्वासन
कलेक्टर ने हर महीने निर्धारित समय पर राशन और कैशडोल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर महीने इनके इलाज के लिए चिकित्सक की सुविधा उपलब्ध होगी, जो समय पर इलाज कर सके और दवाइयां भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने मोबाइल मेडिकल यूनिट को समय-समय पर वृद्धजनों के आवास में भेजने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर कलेक्टर ने वृद्ध महिलाओं को शॉल वितरित कर उन्हें सम्मानित भी किया।
डॉ. सिंह ने वृद्ध महिलाओं के आवास का निरीक्षण किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आवास के आस-पास नए भवन बनाए जाएंगे, जिनमें मंदिर, गार्डन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में जल्द से जल्द कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर अभिलाषा पैकरा, एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन