15 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने अमलीडीह में कॉलेज और गार्डन के लिए आवंटित 9 एकड़ जमीन को लेकर उठाए सवाल

शेयर करें

OM Darpan

Dec 12, 2024 07:46 am 384 views
कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने अमलीडीह में कॉलेज और गार्डन के लिए आवंटित 9 एकड़ जमीन को लेकर उठाए सवाल
  रायपुर/अमलीडीह। रायपुर के अमलीडीह क्षेत्र में कॉलेज और गार्डन के लिए आवंटित 9 एकड़ जमीन एक बिल्डर को दिए जाने पर कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पंकज शर्मा ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछली सरकार के भूभाटक नियमों को नजरअंदाज कर बिल्डर को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से करोड़ों की भूमि कौड़ियों के भाव में दे दी गई। पंकज शर्मा ने दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। पत्रकारवार्ता में पंकज शर्मा ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान, जब आचार संहिता लागू थी, तब कॉलेज के लिए आरक्षित जमीन को बिल्डर को देने की प्रक्रिया में तेजी दिखाई गई। पंकज शर्मा ने बताया कि नियमों के तहत लोक प्रयोजन की जमीन को किसी को भी भूभाटक प्रक्रिया के तहत नहीं दिया जा सकता है, लेकिन अधिकारियों और मंत्रियों ने इस प्रक्रिया को बिना किसी नीलामी के पूरा किया। पंकज शर्मा का कहना है कि इस प्रकार नियमों का दुरुपयोग करते हुए बिल्डर को लोकहित के लिए आरक्षित भूमि आवंटित की गई, जिसे निरस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों से एनओसी लेने की प्रक्रिया का पालन भी नहीं किया गया, जो इस मामले को और गंभीर बनाता है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261016042308928

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 18 / 185