20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरगांव: उरला स्वास्थ्य केंद्र में पार्षद इकराम अहमद ने बांटे कंबल और नवजात बच्चों को कपड़े

शेयर करें

OM Darpan

Dec 12, 2025 12:59 am 425 views
बिरगांव: उरला स्वास्थ्य केंद्र में पार्षद इकराम अहमद ने बांटे कंबल और नवजात बच्चों को कपड़े

  • बिरगांव पार्षद इकराम अहमद की पहल

  • कड़ाके की ठंड को देखते हुए अस्पताल में मुहैया कराई मदद, वर्षों से जारी है सेवा का यह सिलसिला

बिरगांव/रायपुर (सत्यानंद सोई)।

क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उरला (रावा, बिरगांव) में भर्ती मरीजों और नवजातों के लिए राहत कार्य किया गया। बिरगांव नगर निगम के पार्षद इकराम अहमद ने अस्पताल पहुंचकर तत्काल जन्मे बच्चों को गर्म कपड़े और वार्ड में भर्ती मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कंबल वितरित किए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हर वर्ष निभाई जा रही परंपरा

पार्षद इकराम अहमद ने बताया कि जनसेवा के उद्देश्य से वे हर वर्ष इस तरह का आयोजन करते हैं। जैसे ही ठंड का प्रकोप बढ़ता है, अस्पताल में आने वाले गरीब और जरूरतमंद वर्ग के मरीजों को गर्म कपड़ों की आवश्यकता होती है। इसी सिलसिले को बरकरार रखते हुए इस वर्ष भी उन्होंने यह सौभाग्य प्राप्त किया।

नवजातों और परिजनों को संबल

स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं और उनके नवजात शिशुओं को संक्रमण और ठंड से बचाने के लिए नए कपड़े दिए गए। वहीं, जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों को कम्बल मिलने से बड़ी राहत मिली है। अस्पताल प्रबंधन और मरीजों के परिजनों ने इस मानवीय पहल की सराहना की है। पार्षद द्वारा किए गए इस सहयोग से अस्पताल में उपचाररत मरीजों को ठंड से बचाव में मदद मिलेगी।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921013624563

विज्ञापन

Advertisement