गांधी स्मृति यात्रा के तहत रायपुर में ‘दाम सत्याग्रह’ शुरू, प्रशासन की अनुमति के बिना किसानों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन
OM Darpan
Jan 31, 2025 08:56 am
419 views
31 Jan 2025
अनुमति न मिलने के बावजूद किसानों का संघर्ष जारी
कार्यक्रम से एक दिन पूर्व प्रशासन से अनुमति के लिए अर्जी दी गई थी, लेकिन आचार संहिता व कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रशासन ने अनुमति खारिज कर दी। इसके बावजूद, किसानों ने बस किराया कर रायपुर के आजाद चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर मौन श्रद्धांजलि दी और सभा कर ‘दाम सत्याग्रह’ की शुरुआत की।‘दाम सत्याग्रह’ की मांगें और उद्देश्य
प्रदेश किसान संघ के नेतृत्व में यह सत्याग्रह किसानों के हक और उचित मूल्य की मांग को लेकर किया जा रहा है। किसान संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन फसलों के दाम उतने नहीं बढ़ रहे, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।किसानों की प्रतिक्रिया और आगे की रणनीति
कार्यक्रम के दौरान किसानों ने ‘सत्याग्रह ही हमारा मार्ग है’ का नारा लगाते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने की बात कही। किसान नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन गांधीवादी तरीके से सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए किया जाएगा।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
