14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

UPSC की मुफ्त कोचिंग के लिए दस्तावेज सत्यापन शुरू, मेरिट सूची जारी

OM Darpan

Jan 20, 2026 02:39 am 303 views
UPSC की मुफ्त कोचिंग के लिए दस्तावेज सत्यापन शुरू, मेरिट सूची जारी

रायपुर |

राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान युवाओं के लिए संचालित 'राजीव युवा उत्थान योजना' (नियमावली 2019, भाग-A) के तहत दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह योजना उन अभ्यर्थियों के लिए है जो वर्ष 2025-26 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विभागीय जानकारी के अनुसार, इसके लिए पूर्व में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके बाद 28 दिसंबर 2025 को चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा की मेरिट सूची अब विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। मेरिट सूची के आधार पर जिन अभ्यर्थियों का चयन दस्तावेज सत्यापन के लिए हुआ है, उनकी सूची और कार्यक्रम का विस्तृत विवरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

इन्द्रावती भवन में होगा सत्यापन

चयनित अभ्यर्थियों को अपने आवश्यक मूल अभिलेखों (Original Documents) के साथ निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। सत्यापन की प्रक्रिया मुख्यालय इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर स्थित मीटिंग हॉल कक्ष क्रमांक-04 (तृतीय तल) में संपन्न होगी।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान:

  • अभ्यर्थियों को तय समय पर पहुंचना अनिवार्य है।

  • निर्धारित तिथि के बाद या अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

  • अपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करने की स्थिति में भी पात्रता रद्द कर दी जाएगी।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914181212911

विज्ञापन

Advertisement