महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड द्वारा ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स में प्रशिक्षण, पहले बैच को मिला रोजगार
OM Darpan
Dec 10, 2024 05:51 am
255 views
10 Dec 2024
रायपुर।
लाइवलीहुड कॉलेज जोरा में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड द्वारा ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स में प्रशिक्षण हेतु नवीन तकनीक से लैब स्थापित की गई है। इस विशेष कोर्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा कौशल विकास योजना अंतर्गत ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाता है।
प्रशिक्षण के पहले बैच के सभी हितग्राहियों को प्लेसमेंट कैंप आयोजित कर महिंद्रा ट्रैक्टर डीलरशिप और प्लांट में रोजगार प्रदान किया गया। इस अवसर पर, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले के 18 से 45 वर्ष के इच्छुक उम्मीदवार इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं और इस क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन