13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी पर उठाए सवाल, सड़क पर उतरने की दी चेतावनी

OM Darpan

Dec 16, 2024 07:57 pm 206 views

रायपुर।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भूपेश बघेल ने अपने X पोस्ट में लिखा कि 685 बी "डबल इंजन" का धान न खरीदने का षड्यंत्र चल रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अब तक महासमुंद जिले में धान खरीदी 19 दिसंबर से बंद कर दी गई है, जबकि मजगांव (नवागढ़), हसदा सेवा सहकारी समिति (बेमेतरा), लोलेसरा सेवा सहकारी समिति (बेमेतरा), और कंतेली सेवा सहकारी समिति (बेमेतरा) में भी धान खरीदी बंद हो चुकी है। भूपेश बघेल ने सरकार की इस योजना को किसानों से ठगी करने का एक प्रयास बताया और कहा, "हम किसानों से ठगी नहीं होने देंगे। ज़रूरत पड़ी तो सड़क पर उतरेंगे।" उनका यह बयान खाद्य मंत्री के क्षेत्र में धान खरीदी बंद होने के बाद आया है, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है। बघेल ने आगे कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों के खिलाफ काम कर रही है और इस षड्यंत्र में सफल हो रही है। इस बीच, भूपेश बघेल ने किसानों से आग्रह किया कि अगर उनके पास इस संदर्भ में कोई और जानकारी हो तो वह उसे साझा करें, ताकि सरकार की नाकामी को उजागर किया जा सके।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914024750752

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 176