4 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरसंभव फाउंडेशन ने "सावन सुंदरी प्रतियोगिता 2025" का किया भव्य आयोजन

शेयर करें

OM Darpan

Jul 21, 2025 01:50 am 384 views
हरसंभव फाउंडेशन ने "सावन सुंदरी प्रतियोगिता 2025" का किया भव्य आयोजन

  रायपुर। हरसंभव फाउंडेशन द्वारा सावन के पावन अवसर पर "सावन सुंदरी प्रतियोगिता 2025 – सीजन 6" का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक संस्कृति, सौंदर्य व प्रतिभा का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वर्णिका शर्मा जी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. रुना शर्मा, डॉ. प्रीति उपाध्याय, डॉ. आस्था बाफना, कविता कुंभज, दीपिका वैष्णव, ममता पटेल, गीता वर्मा और पूजा शुक्ला शामिल हुईं। संस्था की संस्थापक/अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार करना और पारंपरिक सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।  

विविध प्रतियोगिताओं का रंगारंग प्रदर्शन

कार्यक्रम में एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य और गायन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, उपहार व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को भी उपहार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

भक्तिमय व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश स्तुति व भक्ति गीतों से हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, राधा-कृष्ण व शिव-पार्वती की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

निष्पक्ष निर्णायक मंडल व परिणाम

निर्णायक मंडल में उमा कुशवाहा, शीतल मार्को, शकीला खान व शिवांगी मित्रा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सभी के संयुक्त निर्णय के आधार पर परिणाम घोषित किए गए।

प्रतियोगिता के विजेता

  • प्रथम स्थान एवं सावन सुंदरी 2025: हिमानी सिंह
  • द्वितीय स्थान: अलीशा कर्ण
  • तृतीय स्थान: बरखा अंदानी
  • गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान: खुशबू त्रिपाठी
  • एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान: प्रीति चौहान
  • सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान: रागिनी साहू व इशिता जुमरानी
  • सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान: ज्योति झा व मान्य पूजा जुमरानी
  • सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में तृतीय स्थान: कनक लता वर्मा, पिंकी पटेल व सारिका वर्मा
  • विशेष आकर्षण: शिव-पार्वती के रूप में अनुषा मुखर्जी व गौरी चौबे की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को शक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन व सहयोग

मंच का संचालन सीमा छाबड़ा व सरिता झा ने कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम प्रभारी श्वेता घोरोई व अर्चना शर्मा रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में पदाधिकारी रेवती सिंह, वीणा रावत, प्रीति मिश्रा, तृप्ति सक्सेना, सोनल राजेश शर्मा व ममता गुप्ता, मनोरमा बाजपेई, कस्तूरी साहू, गीता कटारिया, उर्मिला सोनी, परी तिवारी व मंजू मिश्रा समेत सभी पदाधिकारियों का सक्रिय सहयोग रहा।

निःशुल्क प्रवेश व आतिथ्य

कार्यक्रम में सभी के लिए निःशुल्क प्रवेश था और सभी महिलाओं को परिवार सहित आमंत्रित किया गया था। सभी उपस्थित लोगों को निःशुल्क स्वल्पाहार (चाय, बिस्किट, पानी) व वापसी उपहार के रूप में सुहाग सामग्री भेंट की गई। हरसंभव फाउंडेशन का यह आयोजन महिलाओं की रचनात्मकता, आत्मविश्वास व भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261004160002459

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 184