21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मतदाता सूची में नाम जुड़वाना हो या सुधार, अब सीधे करें कॉल; प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

शेयर करें

OM Darpan

Dec 13, 2025 05:59 am 418 views
मतदाता सूची में नाम जुड़वाना हो या सुधार, अब सीधे करें कॉल; प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

  • विशेष गहन पुनरीक्षण: रायपुर की चारों विधानसभाओं के लिए अलग-अलग नंबर जारी

  • समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

रायपुर.

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने या किसी तरह के संशोधन के लिए अब आम नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से रायपुर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को विधानसभा-वार हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर यह पहल की गई है, ताकि पुनरीक्षण कार्य के दौरान आने वाली तकनीकी और व्यावहारिक दिक्कतों का तत्काल समाधान किया जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधानसभा-वार हेल्पलाइन नंबर

प्रशासन ने शहर की चारों विधानसभाओं के लिए अलग-अलग नंबर जारी किए हैं, ताकि एक ही लाइन पर दबाव न बढ़े और लोगों को सही जानकारी मिल सके। नागरिक निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • पश्चिम विधानसभा: 9977222564

  • दक्षिण विधानसभा: 9977222574

  • उत्तर विधानसभा: 9977222584

  • ग्रामीण विधानसभा: 9977222594

प्राथमिकता से होगा शिकायतों का निपटारा

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन नंबरों पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। यदि किसी नागरिक को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन या अन्य किसी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो वे बेझिझक संपर्क करें। प्रशासन का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाना है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और यदि कहीं भी कठिनाई आए, तो तुरंत सूचित करें।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922051400831

विज्ञापन

Advertisement