मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों पर त्वरित अमल, जरूरतमंदों को मिल रही राहत
OM Darpan
Jan 09, 2025 01:22 am
217 views
09 Jan 2025
- नगर निगम प्रशासक गौरव सिंह ने वृद्ध महिला की पेंशन समस्या का किया समाधान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पेंशनधारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने की पहल हो रही है। इसी कड़ी में नगर निगम प्रशासक डॉ. गौरव सिंह ने निगम मुख्यालय में पहुंचकर पेंशनधारकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
मुख्यालय में मौजूद वृद्ध महिला श्रीमती लालमती सिंह ठाकुर ने प्रशासक डॉ. गौरव सिंह को बताया कि पिछले छह महीनों से उनके बैंक खाते में पेंशन की राशि नहीं आई है। इसके चलते उन्हें बार-बार निगम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उनकी समस्या सुनते ही प्रशासक ने तुरंत अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित बैंक से संपर्क कर समस्या का तुरंत समाधान किया जाए।
बैंक प्रबंधन से संपर्क करने के बाद श्रीमती ठाकुर को तत्काल 500 रुपये की पेंशन राशि दी गई। साथ ही बैंक खाते में त्रुटियों को भी सुधारने का आदेश दिया गया। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि बाकी पेंशन राशि जल्द ही उनके खाते में जमा की जाएगी।
जिला कलेक्टर और निगम प्रशासक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित आवेदनों की पात्रता की जांच कर उन्हें तुरंत स्वीकृत किया जाए। ताकि पेंशनधारकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और वे शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहजता से प्राप्त कर सकें।प्रकरणों के त्वरित समाधान के निर्देश
नगर निगम प्रशासक डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेंशन से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का त्वरित निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। निगम अधिनियम के तहत निराश्रित पेंशन एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के नए प्रकरणों को मंजूरी एमआईसी के माध्यम से दी जाती है। वर्तमान में प्रशासक के पास एमआईसी की सभी शक्तियां हैं, जिसके तहत वे प्रकरणों का निस्तारण करते हैं।
[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf"]
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
