10 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए जॉब फेयर 16 दिसम्बर को, 317 से अधिक पदों पर भर्ती

शेयर करें

OM Darpan

Dec 13, 2024 09:01 am 396 views
शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए जॉब फेयर 16 दिसम्बर को, 317 से अधिक पदों पर भर्ती
रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 16 दिसम्बर 2024 को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब फेयर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र के नियोजक विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगे। एस.आर. हास्पिटल-चिखली (दुर्ग) में मेडिकल ऑफिसर, डेन्टिस्ट, फिजियोथेरेपी, ओटी टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, पैथोलॉजी लैब, नर्सिंंग स्टॉफ, डायलिसिस टेक्नीशियन, फिल्ड ऑफिसर, इलेक्ट्रीशियन ड्राइवर, कार्पोरेट मानियो, टीपीए मैनेजर, अकाउंटेंट, फार्मासिस्ट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, पलंबर, जीएम मार्केटिंग, नर्सिंग, मल्टीवर्कर गार्ड के लिए भर्ती होगी। इसके अलावा रूद्रा इंटरप्राईजेस में मीटर टेक्नीशियन, मोबाईल ऑपरेटर, फिल्ड सर्वेयर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, टेलीकॉलर, बसंत मोटर्स में सर्विस कंसल्टेंट, पार्ट मैनेजर, टेलीकॉलर, टेक्नीशियन, हेल्पर टेक्नीशियन, सेल्स एग्जीक्यूटिव और जी.एस. ऑटोमोबाईल में सेल्स एग्जीक्यूटिव, सीनियर एडवाइजर, टेलीकॉलर, टेक्नीशियन, हेल्पर के लिए न्यूनतम 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डी.सी.ए. तथा हास्पिटल सेक्टर के लिए एम.बी.बी.एस. बी.ए.एम.एस, बी.डी.एस, फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्निशियन, लैब टैक्निशियन, नर्सिंग, डायलासिस टेक्निशियन, आई.टी.आई. (इलेक्ट्रिकल), वाहन चालक, एम.बी.ए., पी.जी.डी.सी.ए. उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए कुल 317 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। इन पदों पर नियुक्ति होने पर आवेदकों को 10 हजार से 50 हजार रुपये तक मासिक वेतन प्राप्त होगा। जॉब फेयर में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अपने बॉयोडाटा, आधार कार्ड, शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में संपर्क कर सकते हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261011001016187

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 20 / 184