15 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजपूत क्षत्रिय निःस्वार्थ सेवा समिति 1282 द्वारा रायपुर में आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में 250 से अधिक विवाह योग्य प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

शेयर करें

OM Darpan

Jan 21, 2025 01:08 am 809 views
राजपूत क्षत्रिय निःस्वार्थ सेवा समिति 1282 द्वारा रायपुर में आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में 250 से अधिक विवाह योग्य प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

रायपुर।

राजपूत क्षत्रिय निःस्वार्थ सेवा समिति 1282 द्वारा रायपुर के मेडिकल कॉम्प्लेक्स में भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और ओडिशा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए 250 से अधिक विवाह योग्य युवक-युवतियों ने अपने परिचय दिए। कार्यक्रम के संरक्षक ठाकुर भूपेंद्र सिंह बोडतरा और ठाकुर राजेश्वर सिंह भुवाल की अध्यक्षता में यह आयोजन संपन्न हुआ। संचालन श्रीमती रमा क्षत्रिय ने किया। आयोजन के लिए राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, निरंजन चंदेल, उत्तम सोलंकी, राजेश सिंह बोटेबोड (भिलाई), बसंत सिंह, अमर सिंह राठौर, श्रीमती सुमन सोलंकी और श्रीमती चंदेल सहित अन्य सहयोगियों ने व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली।   कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथियों में डॉ. चंद्रशेखर सिंह (खोना), बलवंत सिंह, मनमोहन सिंह (सिवनी), सुधाकर सिंह, डॉ. प्रीति सिंह, कमलेश सिंह (अध्यक्ष उपसमिति दुर्ग), संजय सिंह (अध्यक्ष उपसमिति गंडई), वीरेंद्र सिंह (अध्यक्ष उपसमिति बस्तर) और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। इस सम्मेलन में 500 से अधिक प्रतिभागियों और उनके परिवारजनों ने भाग लिया। 25 जोड़ों ने प्राथमिक रूप से आपसी विवाह सहमति की घोषणा की। साथ ही, 100 से अधिक परिवारों ने सामूहिक आदर्श विवाह के विचार को समर्थन दिया। कार्यक्रम के दौरान ठाकुर राजेश्वर सिंह भुवाल ने कहा, "यह समाज में आयोजित पहला परिचय सम्मेलन था, इसलिए झिझक और संकोच देखने को मिला। लेकिन भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।" राजपूत क्षत्रिय निःस्वार्थ सेवा समिति 1282 ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा जताई।

[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf"]

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261016045310965

विज्ञापन

Advertisement