4 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रविवि में परीक्षा गड़बड़ी पर NSUI का प्रदर्शन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

शेयर करें

OM Darpan

Jun 18, 2025 08:08 am 252 views
रविवि में परीक्षा गड़बड़ी पर NSUI का प्रदर्शन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

रायपुर।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (रविवि) में 16 जून को B.Voc परीक्षा के दौरान गंभीर लापरवाही देखने को मिली। छात्रों को परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र दे दिया गया, जिसके चलते परीक्षा रद्द करनी पड़ी। इस चूक को लेकर छात्रों में आक्रोश फूट पड़ा।

छात्रों ने यह भी शिकायत की कि BA.LLB, LLB, फार्मेसी व बीएड जैसे अन्य कोर्स की परीक्षाओं में प्रश्नपत्र आधे घंटे की देरी से वितरित किए जा रहे हैं। लगातार हो रही इन गड़बड़ियों के विरोध में NSUI ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।


चार मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा
NSUI जिला अध्यक्ष शांतनु झा के नेतृत्व में छात्रों ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखी गईं:

  1. परीक्षा संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए

  2. दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए

  3. भविष्य में लापरवाही रोकने के लिए स्पष्ट नीति बनाई जाए

  4. रद्द की गई परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित की जाएं


भविष्य  के लिए चेतावनी
जिला अध्यक्ष शांतनु झा ने कहा कि प्रशासनिक चूक के कारण छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में फिर से ऐसी लापरवाही होती है, तो NSUI उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।


प्रशासन का जवाब
ज्ञापन सौंपने के दौरान कुलसचिव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले की जांच के लिए समिति गठित की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261004213035358

विज्ञापन

Advertisement