5 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिन्दू नववर्ष के अवसर पर मंदिरों और घरों में सजाए गए दीप और बंदनवार, समग्र ब्राह्मण परिषद् ने मनाया विक्रम संवत 2082 का स्वागत

शेयर करें

OM Darpan

Mar 31, 2025 06:17 am 387 views
हिन्दू नववर्ष के अवसर पर मंदिरों और घरों में सजाए गए दीप और बंदनवार, समग्र ब्राह्मण परिषद् ने मनाया विक्रम संवत 2082 का स्वागत

रायपुर:

ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के संगठन सहयोगियों एवं सनातनी बांधवों द्वारा आज विक्रम संवत 2082 और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन नववर्ष का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों सहित रायपुर शहर स्थित अनेक कालोनियों में बड़े धूमधाम से हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते हुए संगठन की प्रदेश सचिव श्रीमती अर्चना दीवान ने बताया कि, "विक्रम संवत 2082 और चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज प्रातः काल घरों और मंदिरों के मुख्य द्वारों पर आमपत्र-पुष्प से बने बंदनवार को पंचोपचार पूजन के साथ सजाया गया। सायं समय में नववर्ष के स्वागत हेतु दीपक प्रज्वलित किए गए।"

समग्र ब्राह्मण परिषद् के प्रदेशाध्यक्ष डा. भावेश शुक्ला "पराशर" ने कहा, "हर साल की तरह इस साल भी भारतीय नववर्ष को सनातन संस्कृति और परंपरा के अनुसार मनाने के लिए पूरे देश में अभियान चलाया गया था। हमारे संगठन ने पिछले एक महीने से 'घर-मंदिर बंदनवार सजायेंगे, हिन्दू नववर्ष नूतन संवत्सर मनायेंगे' अभियान का आह्वान किया था। विक्रम संवत भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है और हिंदू धर्म के सभी त्योहार इसी संवत के आधार पर मनाए जाते हैं।"

इस अवसर पर रायपुर में श्रीमती कालिंदी उपाध्याय, श्रीमती खुशबू शर्मा, श्रीमती अमिता मिश्रा, श्रीमती संध्या उपाध्याय, श्रीमती भारती शर्मा, सुश्री आयुषी शर्मा सहित संगठन के अनेक सहयोगियों ने इस अभियान में भाग लिया। सभी ने अपने-अपने कालोनियों के घरों और मंदिरों में पहुंचकर इस नववर्ष के स्वागत में योगदान दिया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261006024719415

विज्ञापन

Advertisement