लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास लेबर सेल की प्रादेशिक कार्यकारिणी बैठक संपन्न
OM Darpan
Oct 07, 2024 08:07 am
334 views
07 Oct 2024
रायपुर।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल की प्रादेशिक कार्यकारिणी बैठक आज माननीय प्रदेश अध्यक्ष भरत सोनी (अधिवक्ता) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी और रायपुर जिला के अध्यक्ष उपस्थित रहे, जबकि अन्य 13 जिलों के अध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में प्रदेश महासचिव हर्ष गजभिए के प्रस्ताव पर सभी पदाधिकारियों की आपसी सहमति से संगठन विस्तार के लिए 10 अक्टूबर से लेबर सेल द्वारा सघन सदस्यता अभियान प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इस अभियान का लक्ष्य 31 अक्टूबर 2024 तक प्रदेश में 20,000 नए सदस्यों को जोड़ना है। साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष भरत सोनी ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे ब्लॉक और वार्ड स्तर पर जल्द से जल्द कार्यकारिणी का विस्तार करें और समितियाँ बनाएं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य के भवन निर्माण और औद्योगिक क्षेत्र के कारखानों में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्थानीय स्तर पर शिविर लगाकर मजदूरों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनका समाधान किया जाएगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भरत सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष इकराम सैफी, दिनेश सोनी, प्रदेश प्रधान महासचिव हर्ष गजभिए, प्रदेश महासचिव राकेश चौधरी, श्रीमती जया राव पवार, जिला अध्यक्ष रायपुर मोहम्मद अहसान आज़म कादरी, राहुल मिश्रा, प्रवक्ता बलदेव प्रकाश द्विवेदी सहित लेबर सेल के अन्य पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
