13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेलवे स्टेशन में लगे जय श्रीराम के नारे, सिंधी काउंसिल का नि: शुल्क दीया वितरण

शेयर करें

OM Darpan

Oct 30, 2024 07:01 am 229 views
रेलवे स्टेशन में लगे जय श्रीराम के नारे, सिंधी काउंसिल का नि: शुल्क दीया वितरण
[smartslider3 slider=6]
  रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई युवा विंग ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर 'एक दीया राम के नाम' अभियान के तहत नि:शुल्क दीया एवं रंगोली वितरण का आयोजन किया। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत रेलवे स्टेशन पर कुली संघ के अध्यक्ष धनीराम का सम्मान करके की गई। इसके बाद सभी कुलियों को दीया और रंगोली वितरित की गई। साथ ही रेलवे के सफाई कर्मचारियों को भी यह सामग्री दी गई। ट्रेन से गुजरने वाले यात्रियों को भी दीए देकर और 'हैप्पी दिवाली' की शुभकामनाएं देकर मुस्कान भरी खुशी दी गई। सिंधी काउंसिल युवा विंग के अध्यक्ष रवि ग्वालानी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्रियों के बीच दीए और रंगोली का वितरण किया गया, जिसे सभी ने सराहा। इस कार्यक्रम में ललित जैसिंघ (प्रदेश अध्यक्ष), रवि ग्वालानी (युवा विंग अध्यक्ष), धनेश मटलानी, महेश खिलनानी, गौतम रेलवानी, सुनील वाधवा, नरेश पंजवानी, डॉ. निखिल मोतीरामानी, राजू मनवानी, संदीप थोरानी, विनय नागदेव, बिट्टू हबलानी, विक्रम मंधान, आशीष वासवानी, रितेश रंगलानी, अविनाश खेतपाल, जय रेलवानी, सूरज जसवानी, मनीष थारानी, और सनी मनोजा उपस्थित थे।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013091613791

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 185