2 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रायपुर के थानों का औचक निरीक्षण, बदमाशों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश

शेयर करें

OM Darpan

Sep 06, 2024 07:08 am 190 views
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रायपुर के थानों का औचक निरीक्षण, बदमाशों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
 
  • खरोरा, तिल्दा-नेवरा, सिलियारी और विधानसभा थाने में सुरक्षा समीक्षा; शांति समिति के सदस्यों से की चर्चा
 
रायपुर (सत्यानंद सोई)। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने खरोरा, तिल्दा-नेवरा, सिलियारी चौकी और विधानसभा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल को ब्रीफ कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। खरोरा में गणेशोत्सव से पहले आयोजित बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों से भी बातचीत की गई और सुरक्षा सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए। सभी थानों में त्योहार के मद्देनजर बदमाशों पर कार्यवाही तेज करने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही अवैध नशे की रोकथाम और जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003041923227

विज्ञापन

Advertisement