कानून व्यवस्था के खिलाफ पंकज शर्मा की अगुवाई में युवा कांग्रेस की मशाल रैली
OM Darpan
Sep 13, 2024 08:21 am
255 views
13 Sep 2024
-
अपराधों पर नियंत्रण में नाकाम सरकार, महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए पंकज शर्मा ने
रायपुर।
पंकज शर्मा के नेतृत्व में संत कबीर दास ब्लॉक युवा कांग्रेस ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जोरदार मशाल रैली निकाली गई। रैली में पंकज शर्मा ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, और सरकार अपराधियों के सामने असहाय साबित हो रही है।
पंकज शर्मा ने कहा कि राज्य में रोजाना सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग बच्चियों के शोषण और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बावजूद इसके, सरकार इन अपराधियों के खिलाफ कोई सख्त कदम उठाने में नाकाम रही है।
शर्मा ने आगे कहा कि यदि भाजपा सरकार ने जल्द ही अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो राज्य की जनता खुद को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर पाएगी। छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हर रोज चोट हो रही है, और महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
मशाल रैली के दौरान पंकज शर्मा ने जनता को यह संदेश दिया कि अब चुप बैठने का समय नहीं है, बल्कि सरकार के खिलाफ उठ खड़ा होने की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे, तो युवा कांग्रेस का यह आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन