रायपुर में एसी ब्लास्ट से महिला समेत दो की मौत, ऑटोमेशन आर्ट ऑफिस में बड़ा हादसा
OM Darpan
Oct 27, 2024 08:56 am
312 views
27 Oct 2024
[smartslider3 slider=6]
रायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। देवेंद्र नगर सेक्टर वन स्थित ऑटोमेशन आर्ट ऑफिस में एसी ब्लास्ट होने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आरिफ मंजूर खान (48) और मशरत खान (26) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट इतना तेज था कि खिड़कियों के कांच तक टूट गए और कमरे में धुआं भर गया। घटना के बाद दमकलकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय पार्षद बंटी होरा ने बताया कि यह घटना रिहायशी और व्यावसायिक परिसर में हुई, जिसमें ऑटोमेशन आर्ट कंपनी का दफ्तर स्थित था। ब्लास्ट की वजह से खिड़कियों के शीशे टूटकर नीचे गिर गए। हादसे के समय दफ्तर में आरिफ मंजूर खान और मशरत खान मौजूद थे।
सिविल लाइन के सीएसपी अजय कुमार ने बताया कि दफ्तर दूसरी मंजिल पर स्थित है। दमकल कर्मियों को इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन