25 जून को संविधान हत्या दिवस घोषित होने पर प्रधानमंत्री का उपासने ने माना आभार
OM Darpan
Jul 13, 2024 09:01 am
186 views
13 Jul 2024
रायपुर।
लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने भारत सरकार द्वारा 25 जून को संविधान हत्या दिवस घोषित करने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस लोकतंत्र विरोधी मानसिकता की रही है इसलिये 1975 में आपात्काल लगाकर संविधान की हत्या की थी। उपासने ने कहा कि संविधान की हत्या दिवस घोषित होने पर देश की वर्तमान युवापीढ़ी आपात्काल की ज्यादतियों व कांग्रेस के असली चरित्र से अवगत हो सकेगी कि कांग्रेस ने संविधान की हत्या कर पूरे देश में आपात्काल लगाकर देश को खुली जेल बना दिया था अब यह सब देश के लिये व्यापक चर्चा का विषय बनेगा ।
जरूरी खबरें
विज्ञापन