12 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर: राधा स्वामी नगर में गौ सेवक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

शेयर करें

OM Darpan

Aug 01, 2024 08:50 am 349 views
रायपुर: राधा स्वामी नगर में गौ सेवक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
 
  • विवादित पोस्ट को लेकर गौ सेवक की पिटाई, वीडियो वायरल
  • मारपीट और गाली गलौज के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज
  • सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ महिला द्वारा भी केस दर्ज
रायपुर। रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित राधा स्वामी नगर में मंगलवार रात एक गंभीर घटना सामने आई है। गौ सेवक ओमेश बिसेन को एक महिला और उसके बेटे ने मिलकर बुरी तरह पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। बिसेन ने इस मामले में पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है। https://youtu.be/cvcn4D5YSbw

मारपीट का कारण: विवादित सोशल मीडिया पोस्ट

पुरानी बस्ती थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि घटना रात लगभग 10:00 बजे की है। ओमेश बिसेन राधा स्वामी नगर के एक क्लीनिक में दवा लेने गए थे, जहां पिंकी ठाकुर और उसके बेटे भावेश ठाकुर सहित 5 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने बिसेन पर सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया और उनकी जमकर पिटाई कर दी।

विवादित पोस्ट पर बिसेन के खिलाफ भी मामला दर्ज

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला, दीपाली चौधरी ने ओमेश बिसेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के लिए मामला दर्ज कराया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी रोहित मालेकर के अनुसार, दीपाली चौधरी ने 22 जुलाई को सोशल मीडिया पर बिसेन के खिलाफ गाली-गलौज की शिकायत की थी। इस मामले में धारा 296 के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई

ओमेश बिसेन ने पिटाई करने वाली महिला पिंकी ठाकुर और उसके बेटे भावेश ठाकुर के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोपों के तहत धारा 296, 115 (2), 351 (2), और 3 (5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। घायल ओमेश बिसेन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261012231514377

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 185