26 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव से अयोध्या-काशी के लिए ऐतिहासिक तीर्थयात्रा ट्रेन रवाना, डॉ. रमन सिंह ने दिखाई हरी झंडी

शेयर करें

OM Darpan

Aug 07, 2025 12:52 am 541 views
राजनांदगांव से अयोध्या-काशी के लिए ऐतिहासिक तीर्थयात्रा ट्रेन रवाना, डॉ. रमन सिंह ने दिखाई हरी झंडी
  राजनांदगांव। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत बुधवार को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से अयोध्या में रामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए एक स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा सहित महापौर मधुसूदन यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।   यह पहला अवसर था जब राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए कोई विशेष तीर्थयात्रा ट्रेन रवाना की गई। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए भाजपा के कई दिग्गज नेता उपस्थित थे, जिन्होंने तीर्थयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
 

तीर्थयात्रियों का अभिनंदन और शुभकामनाएं

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्लीपर कोच में जाकर स्वयं तीर्थयात्रियों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं व बधाई दी। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर रेल अधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों से भी चर्चा की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान राम के जयघोष से रेलवे स्टेशन परिसर को गूंजा दिया और गाजे-बाजे के साथ तीर्थयात्रियों का अभिनंदन किया।  

योजना का विवरण और प्रमुख भूमिकाएं

    नागपुर रेल मंडल के तत्वावधान में संचालित छत्तीसगढ़ सरकार की इस तीर्थयात्रा योजना में राजनांदगांव जिले से कुल 91 तीर्थयात्री शामिल हुए। वहीं, दुर्ग संभाग से कुल 573 तीर्थयात्रियों ने रामलला और काशी दर्शन के लिए अपना पंजीयन कराया था। यह विशेष ट्रेन तय समय पर सुबह 11.20 बजे रवाना हुई और 9 अगस्त को राजनांदगांव वापस लौटेगी।   राज्य पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा का कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। उन्होंने रामलला दर्शन के लिए विशेष ट्रेन चलाने हेतु राज्य सरकार और रेल मंत्रालय के बीच सतत संपर्क स्थापित कर अनुमति प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शर्मा ने तीर्थयात्रियों को अयोध्या और काशी विश्वनाथ की सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और रेल मंत्रालय के अधिकारियों से यात्रियों का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया।   इस अवसर पर भाजपा नेता खूबचंद पारख, महापौर मधुसूदन यादव, दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव, रामजी भारती, सुरेश एच. लाल, सौरभ कोठारी, भावेश बैद, चंद्रिका डड़सेना सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260926114111818

विज्ञापन

Advertisement