Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राष्ट्रीय बजरंग दल करेगा बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन करने का ऐलान किया है। संगठन का आरोप है कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमले और अत्याचारों की साजिश बांग्लादेश सरकार की ओर से रची जा रही है, जिससे आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है।

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि हिंदू समुदाय के खिलाफ बांग्लादेश में हो रहे इस हिंसक घटनाक्रम की कड़ी निंदा की जानी चाहिए। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि बांग्लादेश सरकार जानबूझकर आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है, जिसके कारण हिंदू, साधु-संत, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी सुरक्षित नहीं हैं।

इसी संदर्भ में राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार से मांग की है कि यदि बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं, तो बांग्लादेशियों को भारत से बाहर निकाला जाए और उन्हें देश से भगाया जाए। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर संगठन आगामी दिनों में प्रदर्शन और जन जागरूकता अभियान भी चलाएगा।

राष्ट्रीय बजरंग दल के इस विरोध प्रदर्शन को लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों में चर्चा का माहौल है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के अधिकारों की रक्षा करना आवश्यक है, और भारत सरकार को इस पर कड़ा कदम उठाना चाहिए।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment