Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली अजय को राहत, विभाग ने सौंपी मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम जनता की समस्याओं के समाधान का सबसे बड़ा हथियार साबित हो रही है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम दर्रीपारा-गहनाझरिया निवासी दिव्यांग अजय शंकर चौहान इसके नए प्रेरक उदाहरण बने हैं। हेल्पलाइन में दर्ज कराई गई एक शिकायत के बाद समाज कल्याण विभाग ने उन्हें मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराकर बड़ी राहत प्रदान की है।

उप संचालक ने पूरी कराई पात्रता संबंधी औपचारिकता

अजय शंकर चौहान को दिव्यांगता के कारण दैनिक कार्यों और आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अपनी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का सहारा लिया। शिकायत दर्ज होते ही रायगढ़ के समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने मामले को गंभीरता से लिया। विभाग द्वारा तत्काल प्रकरण का परीक्षण कर पात्रता संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं और अजय को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल सौंप दी गई। अब अजय आत्मनिर्भर होकर अपने काम कर पा रहे हैं।

ब्लॉक से सचिव स्तर तक तय होती है जवाबदेही

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायतों के निपटारे के लिए प्रशासन ने सख्त चार स्तरीय व्यवस्था लागू की है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सबसे पहले ब्लॉक स्तर पर समाधान का प्रयास होता है। यदि समय पर निराकरण नहीं हुआ, तो मामला स्वतः जिला स्तर, फिर संभागीय और अंत में सीधे सचिव या विभागाध्यक्ष स्तर तक पहुंच जाता है। इस व्यवस्था से अधिकारियों की जवाबदेही तय हो रही है और आम लोगों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित एक्शन लिया जा रहा है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow