Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सिविल लाईन में आवासीय और व्यावसायिक काम्प्लेक्स, विधायक गजेन्द्र यादव ने इंजिनियरो की टीम के साथ किया निरिक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
  • क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर, नये बनेंगे शासकीय कर्मचारियों के आवास, उद्यान निर्माण और सड़क होगी चौड़ी

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

सिविल लाइन स्थित पुराने व जर्जर हो चुके शासकीय क्वार्टरों की जगह अब नए और आधुनिक फ्लैटनुमा आवास बनेंगे। विधायक गजेन्द्र यादव की पहल पर कसारीडीह क्षेत्र में 10 एकड़ भूमि पर आवासीय सह व्यवसायिक परिसर के निर्माण की योजना बनाई गई है।

13 एकड़ क्षेत्र में होगा समग्र विकास

इस परियोजना को लेकर गृह निर्माण मंडल की टीम ने पूरे 13 एकड़ क्षेत्र का निरीक्षण किया, जिसमें उद्यान निर्माण और सड़क चौड़ीकरण जैसी सुविधाओं को शामिल किया गया है।

जर्जर क्वार्टर होंगे इतिहास

पीडब्ल्यूडी और एरिगेशन विभाग के वर्तमान 140 क्वार्टर, जहां शासकीय कर्मचारी अपने परिवारों सहित निवास करते हैं, जर्जर हो चुके हैं। इन्हें डिस्मेंटल कर साढ़े 3 एकड़ क्षेत्र में फ्लैटनुमा नए क्वार्टर बनाए जाएंगे, जिन्हें शासकीय कर्मचारियों को एलॉट किया जाएगा।

व्यवसायिक सुविधाओं के साथ आवासीय परिसर

शेष 10 एकड़ जमीन, साई मंदिर के सामने से शीतला सब्जी मंडी तक, आवासीय सह व्यवसायिक परिसर के रूप में विकसित की जाएगी। कॉलोनी में हॉल और दुकानों का भी निर्माण किया जाएगा।

क्षेत्र में होगी सौंदर्यीकरण और यातायात सुधार

साईं मंदिर क्षेत्र में सौंदर्यीकरण किया जाएगा और साईं द्वार से कसारीडीह चौक तक जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण होगा, जिससे सिविल लाइन क्षेत्र को नया स्वरूप मिलेगा।

विधायक ने की स्थल पर गहन चर्चा

विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि सिविल लाइन के जर्जर क्वार्टरों के नवनिर्माण और आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर यहां के रहवासियों की वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए स्थल का निरीक्षण किया गया।

शीघ्र मिलेगी शासन से स्वीकृति

10 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित आवासीय सह व्यवसायिक परिसर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर गृह निर्माण मंडल द्वारा इसे कलेक्टर से अनुमोदन के बाद शासन को भेजा जाएगा। यह योजना लगभग 300 करोड़ रुपये की है।

इस अवसर पर पार्षद सरिता चंद्राकर, मनीष कोठारी, कुलेश्वर साहू, देवनारायण तांडी, कमल देवांगन, साजन जोसफ, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान, कमलेश फेकर, महेन्द्र लोढ़ा, गणेश निर्मलकर, दिनेश नलोड़े, विनोद चंद्राकर उपस्थित रहे।
साथ ही हाउसिंग बोर्ड के ईई आर. के. गोडबोले, सहायक अभियंता प्रवेश साहू, उप अभियंता रिजवान चौहान और देवेंद्र पटेल, एडिशनल एसपी अभिषेक झा, साईं मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ और सचिव धनेन्द्र चंदेल भी मौजूद रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow