Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

समभाव महिला मंच ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि

समभाव महिला मंच सम्मान समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समभाव महिला मंच सम्मान समारोह समभाव महिला मंच सम्मान समारोह

 

अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)।

समभाव महिला मंच द्वारा आज अम्बिकापुर में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने माता सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समारोह के दौरान विधायक राजेश अग्रवाल के हाथों क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों सहित समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने समभाव महिला मंच के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समभाव महिला मंच के सदस्य, विद्यार्थी, उनके परिजन, और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। यह समारोह विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करने और समाज के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment