Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सरपंच श्रीमती जानकी प्रदीप साहू ने अनूठे अंदाज में मनाया जन्मदिन, ग्रामीणों को भेंट किए पौधे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)।

ग्राम पंचायत शिवधाम कोड़िया की सरपंच श्रीमती जानकी प्रदीप साहू ने अपना जन्मदिन एक नई पहल के साथ मनाया। उन्होंने ग्राम कोड़िया व डोंगरिया के सभी निवासियों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

माँ और संतान के नाम पर वृक्षारोपण की अपील

सरपंच श्रीमती साहू ने प्रत्येक ग्रामवासी से अपील की कि वे एक पेड़ अपनी माँ के नाम पर, एक पेड़ अपनी संतान के नाम पर और एक पेड़ अपने पूरे परिवार के नाम पर अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा।

जल संरक्षण के लिए किया प्रेरित

श्रीमती साहू ने इस अवसर पर जल संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को अपने घरों में सोकता पीट बनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि वर्षा जल का संचयन किया जा सके और भूजल स्तर को बढ़ाया जा सके।

सहस्त्रेश्वर महादेव की पूजा अर्चना

अपने जन्मदिन के अवसर पर श्रीमती जानकी प्रदीप साहू ने सहस्त्रेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने सरपंच श्रीमती जानकी प्रदीप साहू को जन्मदिन की बधाई दी और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। श्रीमती साहू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा गांव के विकास और लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow