



चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई में शराब तस्करी का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बंगुरसिया के निवासी राजू लकड़ा (46 वर्ष) को 26 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को स्कूटी क्रमांक CG 13-AV-6874 पर शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा।


थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुमन चौहान, आरक्षक अभय यादव और चन्द्र कुमार बंजारे शामिल थे। पुलिस ने मौके पर 10 लीटर की प्लास्टिक जरिकेन और 2-2 लीटर की प्लास्टिक बोतलों में कुल 26 लीटर महुआ शराब बरामद की, जिसकी कीमत लगभग ₹2,600 आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
चक्रधरनगर पुलिस ने बताया कि जब्त स्कूटी को राजसात करने के लिए जिला दंडाधिकारी रायगढ़ को पत्र भेजा जाएगा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।






