Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चैत्र नवरात्रि में पैदल तीर्थ यात्रियों के लिए नगर निगम भिलाई द्वारा किया गया विशेष व्यवस्था

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article


भिलाई (रवि कुमार भास्कर)

नगर निगम भिलाई ने चैत्र नवरात्रि के दौरान पैदल तीर्थ यात्रियों के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की है। इस दौरान मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए पदयात्रा करने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

पवित्र चैत्र नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है और हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा करते हैं। इस कठिन यात्रा को सुगम बनाने के लिए नगर निगम भिलाई ने जी रोड से लगे सर्विस रोड की सफाई और धुलाई का कार्य सुनिश्चित किया है, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

इसके अलावा, नगर निगम भिलाई, यातायात विभाग और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मिलकर कार्य योजना बना रहे हैं ताकि पैदल यात्रा के रास्ते को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जा सके। हालांकि, कुछ चुनौतियाँ भी सामने आईं हैं, जैसे कि नेशनल हाईवे विभाग द्वारा सड़क पर मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में वाइब्रेटर मशीन से सड़क को तोड़ा जा रहा है, जिसके कारण गिट्टी के टुकड़े और मलबा रोड के किनारे फैल गए हैं। इस समस्या के समाधान के लिए नेशनल हाईवे विभाग से संपर्क किया गया है और इसे शीघ्र ही ठीक किया जाएगा।

नगर निगम भिलाई के अधिकारियों का कहना है कि जो भी व्यवस्थाएँ की जा सकती हैं, वे सुनिश्चित की जा रही हैं। वैशाली नगर के विधायक श्री रिकेश सेन, महापौर श्री नीरज पाल और आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएँ दी हैं और उनसे अपील की है कि वे सावधानी से निर्धारित मार्ग पर यात्रा करें। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम भिलाई द्वारा पूरी तरह से यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा, रैन बसेरा में तीर्थ यात्री विश्राम कर सकते हैं, और रास्ते में कई सुलभ शौचालय भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका यात्री आसानी से उपयोग कर सकते हैं। नगर निगम भिलाई के जोन कार्यालय 2 और 4 में भी यात्रियों के लिए व्यवस्थाएँ की गई हैं। मार्ग में जगह-जगह डस्टबिन रखे गए हैं ताकि खाद्य सामग्री को इधर-उधर न फेंका जाए। इसके अलावा, कुछ समाजसेवी संस्थाएँ भी बीच-बीच में यात्रियों के लिए भोजन और विश्राम की व्यवस्था करती हैं।

news paper editing
previous arrow
next arrow