Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गांधीवादी तरीके से बस्तर बंद: सरकार की नाकामियों पर विशेष विरोध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • अपराध और असुरक्षा के खिलाफ कांग्रेस का आह्वान – 9 से 3 बजे तक रहेगा प्रभावी बंद

जगदलपुर (कौशल संदुजा)।

 छत्तीसगढ़ प्रदेश में बढ़ते अपराधों और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के खिलाफ कांग्रेस ने 21 सितंबर को गांधीवादी तरीके से बस्तर बंद आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने की। बैठक में पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असफल रही है, खासकर गृह मंत्री के गृह जिले कबीरधाम में।

सुशील मौर्य ने कहा कि प्रदेश में डर और भय का माहौल व्याप्त है, जहां ना महिलाएं सुरक्षित हैं ना बच्चे। सरकार की नाकामियों के चलते कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया है, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों में निगम अध्यक्ष कविता साहू, नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स, सुभाष गुलाटी, हनुमान द्विवेदी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, रामशंकर राव, परमजीत जसवाल, अमजद खान, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, सुखराम नाग, रोजविन दास, अजय बिसाई, और विशाल खम्बारी शामिल थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment