Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

304 साल पुराने कुलदेवी मंदिर में मकर संक्रांति पर विशेष पूजन, तिल के लड्डू और खिचड़ी का वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

छुईखदान।

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की पदाधिकारी व सहयोगी बहनों ने 304 वर्ष पुराने छुईखदान रियासत कालीन कुलदेवी कोड़का महामाया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर भक्तों के बीच खिचड़ी का वितरण किया। इस अवसर पर महिलाओं ने सनातन परंपराओं का पालन करते हुए एक-दूसरे को कुमकुम तिलक कर श्रृंगार सामग्री भेंट की।

 

मातृशक्ति परिषद की जिलाध्यक्ष बिंदु तिवारी ने बताया कि मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मां महामाया, श्री हनुमान और शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना की गई। उन्होंने कहा कि भक्तों के बीच तिल के लड्डू और खिचड़ी का वितरण कर इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाया गया।

जिला सचिव स्वाति शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बहनों ने आपसी सौहार्द्र व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कुमकुम तिलक कर श्रृंगार सामग्री भेंट की। साथ ही, मंदिर परिसर में विशेष अनुष्ठान के बाद खिचड़ी व तिल के लड्डू प्रसाद स्वरूप वितरित किए गए।

कार्यक्रम में परिषद की जिला उपाध्यक्ष रूपा उपाध्याय, जिला संगठन विस्तार प्रमुख शैल शर्मा, जिला संयुक्त सचिव श्यामा तिवारी, और कार्यकारिणी सदस्य मृदुला त्रिपाठी, विमला शर्मा, मीना तिवारी, और अंजू तिवारी उपस्थित रहीं।

कोड़का महामाया मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी और कोड़का के अध्यक्ष प्रेम वर्मा का भी विशेष सहयोग रहा।

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow