नीरज चोपड़ा: गोल्डन बॉय का सिल्वर संघर्ष, पाकिस्तान के अरशद ने जीता गोल्ड
OM Darpan
Aug 09, 2024 01:27 pm
229 views
09 Aug 2024
[smartslider3 slider=6]
भारत के नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल करने से चूकते हुए मेन्स जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल से संतोष किया। टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता नीरज ने फाइनल में दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर का थ्रो किया, लेकिन बाकी प्रयासों में वह फाउल करते रहे। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ न केवल गोल्ड मेडल जीता, बल्कि ओलंपिक का नया रिकॉर्ड भी बनाया। ग्रेनाडा के पीटर्स एंडरसन ने 88.54 मीटर थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।ओलंपिक में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन, सिल्वर मेडल से संतोष, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने रचा इतिहास
[smartslider3 slider=2]
नीरज चोपड़ा ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, उनकी पूरी कोशिश के बावजूद वह गोल्ड हासिल नहीं कर सके, जिससे भारतीय दर्शकों को निराशा हुई।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन