Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

श्री अकाल तख्त साहिब ने सुखबीर बादल को सुनाई सजा , टॉयलेट साफ करने और बर्तन धोने की मिली सजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 


अमृतसर।

श्री अकाल तख्त साहिब ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल को डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को माफी मामले में और बेअदबी मामलों में सजा सुनाई है। बादल और उनके कैबिनेट मंत्रियों को दरबार साहिब के बाहर 2 घंटे तक चोला डालकर व्हीलचेयर पर पहरेदारी करने, बर्तन और जूते साफ करने की सजा दी गई है। इसके अतिरिक्त, कैबिनेट मंत्रियों को संगत के बॉथरूम की सफाई, बर्तन धोने और गुरबाणी सुनने की सजा भी दी गई।

प्रकाश सिंह बादल, जो उस समय के मुख्यमंत्री थे, उन्हें फखर ए कौम का खिताब वापस लिया जाएगा। सुखबीर सिंह बादल ने जत्थेदारों से अपने किए गए आदेशों को स्वीकार किया। इस घटना के बाद, 5 अन्य नेताओं के नामों का भी उल्लेख किया गया, जो कल से एक घंटे तक संगत के बॉथरूम की सफाई करेंगे। सुखबीर सिंह बादल के पैर में चोट के कारण वे व्हीलचेयर पर अकाल तख्त साहिब पहुंचे थे। 30 अगस्त को उन्हें तनखैया घोषित किया गया था।

पूर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह को दी गई सभी सहूलतें वापस ली जाएंगी और ज्ञानी गुरमुख सिंह को अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथि के पद से हटा दिया जाएगा। इन सभी पर बोलने पर पाबंदी भी लगा दी गई है। इसके अलावा, इश्तेहारों पर खर्च किए गए पैसे सुखबीर बादल, ढींढसा, सुच्चा सिंह लंगाह, गुलज़ार सिंह रानीके और बलविंदर सिंह भूदड़ द्वारा चुकाए जाएंगे। ये नेता एक लाख पच्चीस हजार पौधे भी लगाएंगे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment