Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

14 फरवरी से छत्तीसगढ़ में खेल महाकुंभ: ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की मेजबानी करेगा प्रदेश

Khelo India Tribal Games 2026 Chhattisgarh

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Khelo India Tribal Games 2026 Chhattisgarh Khelo India Tribal Games 2026 Chhattisgarh

 

  • केंद्रीय मंत्री मांडविया से मिले सीएम साय

  • रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा में जुटेंगे देशभर के खिलाड़ी

रायपुर/नई दिल्ली।

छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। राज्य को “प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026” की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। यह जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात के बाद दी। मुख्यमंत्री ने इसे समूचे राज्य के लिए गर्व और सम्मान का विषय बताते हुए केंद्रीय मंत्री को 14 फरवरी 2026 को रायपुर में होने वाले उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया।

7 मुख्य खेल और 2 डेमो गेम्स का होगा रोमांच

नई दिल्ली में हुई इस सौजन्य भेंट के दौरान सीएम साय ने केंद्रीय मंत्री मांडविया के साथ आयोजन के ब्लूप्रिंट पर विस्तृत चर्चा की। तय कार्यक्रम के अनुसार, इन गेम्स में कुल 7 मुख्य स्पर्धाएं और 2 डेमो खेल शामिल होंगे। खिलाड़ियों की सुविधा और इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए आयोजन को तीन प्रमुख शहरों में बांटा गया है:

सरगुजा संभाग: यहाँ कुश्ती, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग (भारोत्तोलन) की स्पर्धाएं होंगी।

रायपुर: राजधानी में हॉकी, फुटबॉल और तैराकी के मुकाबले खेले जाएंगे।

बिलासपुर: न्यायधानी में एथलेटिक्स का रोमांच देखने को मिलेगा।

आदिवासी प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और सुदूर अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पटल पर लाने का काम करेगा। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से आदिवासी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और छत्तीसगढ़ खेल महाशक्ति के रूप में उभरेगा।

केंद्रीय मंत्री ने की तैयारियों की सराहना

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस तरह के आयोजन खेलों के प्रति नया उत्साह पैदा करेंगे। श्री मांडविया ने आयोजन की तैयारियों में केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

श्रमिक हितों और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी चर्चा

खेलों के अलावा मुख्यमंत्री ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया से श्रमिक कल्याण के मुद्दों पर भी बात की। सीएम साय ने ईएसआईसी (ESIC) अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया, जिससे राज्य के श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही, देश में लागू किए गए ऐतिहासिक ‘लेबर कोड’ के लिए केंद्रीय मंत्री को बधाई दी। सीएम ने कहा कि इससे श्रमिक हितों की सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा कवरेज में पारदर्शिता बढ़ी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow