- गौरवान्वित शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं
दुर्ग (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)।
पढ़ाई में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एन एम एम एस ई (राष्ट्रीय सह साधन छात्रवृत्ति परीक्षा) का आयोजन किया जाता है, जिसमें लाखों छात्र देशभर से भाग लेते हैं। इसी वर्ष, 2025 की परीक्षा में दुर्ग विकासखंड की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ढौर के दो छात्रों ने अपनी अव्वल उपस्थिति दर्ज करवाई और शाला का नाम रोशन किया।

कक्षा आठवीं के छात्र थालेंद्र कुमार, पिता पुष्पेन्द्र कुमार, माता लोकेश्वरी बाई ने इस परीक्षा में 127 अंक प्राप्त किए। वहीं, शाला की छात्रा कु. विदया साहू, पिता गौतरिहा साहू, माता नमिता साहू ने 109 अंक प्राप्त किए। दोनों छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति सूची में हुआ, और अब उन्हें प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।
शाला परिवार को गर्व
इन दोनों छात्रों की इस अभूतपूर्व सफलता पर शाला के प्रधानपाठक श्री तरुण कुमार भीमगढ़े, संकुल समन्वयक श्री ओम कुमार ख़ुटियारे, श्री मनीष कुमार गेंडरे, श्रीमती अंजू त्रिपाठी, श्रीमती ए. मधुलिका, श्रीमती मीरा आडिल, श्रीमती मीरा यादव, श्रीमती पूजा द्विवेदी, श्री दीपक कुमार बुंदेला, शासकीय प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 1 के प्रधानपाठक श्री अश्विनी देवांगन, शिक्षक श्री चेलेंद्र साहू, श्रीमती रवींद्र कौर भामरा, श्रीमती मंजू गुप्ता, श्रीमती यामिनी पाठक, श्रीमती प्रमिला भतपहरी, श्रीमती अमृता सिन्हा, शासकीय प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 के प्रधानपाठक श्री अनिल थारवानी, शिक्षक श्रीमती सुनीता साहू, और शाला प्रबंधन समिति ढौर और ग्राम पंचायत ढौर ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
यह जानकारी प्रधानपाठक श्री तरुण कुमार भीमगढ़े द्वारा दी गई है।









