02 नक्सली गिरफ्तार, टिफिन बम और विस्फोटक सामग्री बरामद
OM Darpan
Oct 28, 2024 07:57 am
164 views
28 Oct 2024
[smartslider3 slider=6]
सुकमा।
सुकमा जिले के थाना केरलापाल क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 26 अक्टूबर 2024 को नक्सल विरोधी अभियान के तहत जिला बल, डीआरजी, और बस्तर फाइटर की सयुंक्त टीम ने 02 नक्सली सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों से 01 टिफिन बम (वजनी 03 किग्रा), 03 बैटरी, 02 डेटोनेटर और 01 बंडल बिजली वायर बरामद किया गया है।
गिरफ्तार नक्सली सदस्यों की पहचान कवासी हिड़मा (मिलिशिया सदस्य एवं रेंज कमेटी अध्यक्ष) उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बगड़ेगुड़ा, कननपारा और वंजाम देवा (मिलिशिया सदस्य एवं रेंज कमेटी उपाध्यक्ष) उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बगड़ेगुड़ा, करकापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने नक्सल संगठन के लिए उपरोक्त पदों पर कार्य करने की बात कबूल की है।
सूचना के अनुसार, दोनों नक्सली संदिग्ध वस्तुएं लिए सामसेट्टी मार्ग पर घूम रहे थे, जिन्हें मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जांच के दौरान उनके कब्जे से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से मौके की तलाश कर टिफिन बम प्लांट करने की योजना थी।
दोनों के खिलाफ थाना केरलापाल में अपराध क्रमांक 31/2024 के तहत धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आज, 27 अक्टूबर 2024 को दोनों नक्सलियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन