14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, 40 लाख के इनामी नक्सलियों की शिनाख्त पूरी

OM Darpan

Nov 24, 2024 02:33 am 199 views
[smartslider3 slider=6]
सुकमा (कौशल संदुजा)।  दक्षिण बस्तर में हुए एक बड़े नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें मारे गए नक्सलियों में दक्षिण बस्तर डिवीजन के मिलिट्री इंचार्ज मड़कम मासा और दो डिविजनल कमिटी सदस्य (DVCM) शामिल हैं। मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त की कार्यवाही पूरी हो चुकी है।   मुठभेड़ के प्रमुख बिंदु
  • मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में 02 DVCM, 03 एरिया कमिटी सदस्य (ACM) और 04 पीएलजीए कैडर शामिल थे।
  • इस मुठभेड़ में कुल 11 हथियार, जिनमें इंसास, AK-47, SLR और 9mm पिस्टल शामिल हैं, बरामद किए गए।
  • भंडारपदर मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों पर कुल 40 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
  • वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान के इतिहास में पहली बार 200 से अधिक माओवादियों को मारा गया है।
  दिनांक 21 नवम्बर 2024 को जिला सुकमा के थाना भेजी क्षेत्र में कोण्टा और किस्टाराम एरिया कमिटी के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी सुकमा, बस्तर फाइटर्स सुकमा और सीआरपीएफ की 50वीं व 219वीं वाहिनी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के तहत ग्राम कोराजगुड़ा, दन्तेशपुरम, नागाराम और भंडारपदर की ओर रवाना हुई। अभियान के दौरान, 22 नवम्बर 2024 को प्रातः लगभग 9 बजे दन्तेशपुरम-भंडारपदर-कोराजगुड़ा के मध्य मुनूरकोंडा पहाड़ी में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान तीन महिला नक्सलियों सहित कुल 10 माओवादियों के शव और भारी मात्रा में हथियार व माओवादी सामग्री बरामद की गई। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त
  • मड़कम (दूधी) मासा: दक्षिण बस्तर डिवीजन मिलिट्री इंचार्ज, प्लाटून नं. 04 और 08 प्रभारी, ईनाम 8 लाख रुपये।
  • लखमा माड़वी: डिवीजन स्मॉल एक्शन टीम कमांडर (DVCM), ईनाम 8 लाख रुपये।
  • करतम कोसा: प्लाटून नं. 08 कमांडर (PPCM, ACM), ईनाम 5 लाख रुपये।
  • दुर्रो कोसी उर्फ रितिका: कोण्टा एलओएस कमांडर (ACM), ईनाम 5 लाख रुपये।
  • मुचाकी देवा: एरिया मिलिशिया कमांड इनचीफ (ACM), ईनाम 5 लाख रुपये।
  • दुधी हुंगी: प्लाटून नं. 04 सदस्या, ईनाम 2 लाख रुपये।
  • मड़कम जीतू: प्लाटून नं. 04 पार्टी सदस्या, ईनाम 2 लाख रुपये।
  • कुमारी मड़कम कोसी: प्लाटून नं. 04 पार्टी सदस्या, ईनाम 2 लाख रुपये।
  • कवासी केसा: प्लाटून नं. 04 पार्टी सदस्य, ईनाम 2 लाख रुपये।
  • कुंजाम वामा: मिलिशिया टीम कमांडर, ईनाम 1 लाख रुपये।
उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि इस मुठभेड़ से पीएलजीए प्लाटून नंबर 04 को बड़ा झटका लगा है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2024 में बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों द्वारा बेहतरीन तालमेल और रणनीति के तहत नक्सल विरोधी अभियान संचालित करने के फलस्वरूप अब तक 207 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें 04 डीकेएसजेडसी, 13 डीवीसीएम और 39 एसीएम शामिल हैं। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान अब तक कुल 207 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, 787 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 789 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। वर्ष 2024 में पहली बार 200 से अधिक माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914214610556

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 17