16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा: बस्तर में जवानों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर

OM Darpan

Nov 22, 2024 08:58 pm 169 views
[smartslider3 slider=6]
सुकमा।  माओवाद को खत्म करने के लिए सुरक्षाबल लगातार जंगलों में ऑपरेशन चला रहे हैं और लगातार सफलता भी हासिल कर रहे हैं। वहीं नक्सली भी अपने लगातार हो रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में हैं। इसी बीच सुकमा जिले के भेज्जी के जंगल में एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 10 नक्सली मारे गए। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि भेज्जी के जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा है। इसी सूचना के आधार पर जवानों की टीम को मौके पर रवाना किया गया। जवानों ने जब इलाके में घेराबंदी की तो नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली और 10 नक्सली मारे गए। इससे पहले, एक दिन पूर्व ही बड़ी संख्या में नक्सली ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ बॉर्डर में घुसे थे। इस दौरान ओडिशा पुलिस के साथ भी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली मारा गया था और एक जवान घायल हुआ था। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ फोर्स अलर्ट पर थी, जिसके बाद भेज्जी के जंगल में यह बड़ी कार्रवाई की गई।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916080639985

विज्ञापन

Advertisement